बच्चों को पोशाक व छात्रवृत्ति दी गयी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2017 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

कांडी : उत्क्रमित उवि लमारी कला में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को दो-दो सेट पोशाक वितरित किया गया. इस अवसर पर मुखिया गीता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह एवं प्रधानाध्यापक सहजानंद सरस्वती ने बच्चों को पोशाक वितरित किया. इस दौरान मुखिया गीता देवी ने सभी बच्चों […]
विज्ञापन
कांडी : उत्क्रमित उवि लमारी कला में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को दो-दो सेट पोशाक वितरित किया गया. इस अवसर पर मुखिया गीता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह एवं प्रधानाध्यापक सहजानंद सरस्वती ने बच्चों को पोशाक वितरित किया. इस दौरान मुखिया गीता देवी ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और ड्रेस में विद्यालय आने को कहा. इस दौरान मुखिया ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन, शौचालय एवं पढ़ाई की जानकारी ली. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल 564 बच्चों को पोशाक दी गयी है. साथ ही प्रथम कक्षा से चौथी कक्षा के 194 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि भी दी जा रही है.
प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल में सरकार हर स्तर पर बच्चों को सुविधा प्रदान कर रही है, ताकि बच्चों को शिक्षा प्राप्ति में कोई कठिनाई न हो. इस मौके पर ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष रविंद्र राम, अभिभावक राजेश पासवान, शिक्षक ललित कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, रामाश्रय साह, वीरेंद्र पासवान, रविंद्र चौबे, रामनाथ पांडेय, अनूप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




