दो दिन के अंदर पंचायत प्रतिनिधि खर्च का हिसाब दें

Published at :08 Feb 2017 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन के अंदर पंचायत प्रतिनिधि खर्च का हिसाब दें

रमकंडा : मंगलवार को रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ विपिन कुमार भारती ने प्रखंडकर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की़ इस दौरान बीडीओ ने दो दिनों के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना का शत-प्रतिशत ले आउट करने, जीयो टैगिंग व रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश रोजगार सेवक व पंचायत सेवक को दिया़ मनरेगा की […]

विज्ञापन
रमकंडा : मंगलवार को रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ विपिन कुमार भारती ने प्रखंडकर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की़ इस दौरान बीडीओ ने दो दिनों के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना का शत-प्रतिशत ले आउट करने, जीयो टैगिंग व रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश रोजगार सेवक व पंचायत सेवक को दिया़ मनरेगा की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप डोभा का निर्माण कार्य मजदूरों से कराने को कहा़ उन्होंने कहा कि यदि इसमें मशीन का उपयोग हुआ तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी़
उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किये गये खरचे का हिसाब दो दिनों के अंदर देने को कहा गया़ इस मौके पर जिप सदस्य गायत्री देवी, बीपीओ कमलेश राम, मुखिया राजकिशोर यादव, विजय प्रकाश कुजूर, सुदीन राम, पंचायत सेवक सूर्यदेव सिंह, बद्री महतो, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola