राज्य कुश्ती टीम को पांच मेडल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय बेल्ट कुश्ती स्कूली प्रतियोगिता गढ़वा : महाराष्ट्र के अहमदनगर में 30 जनवरी से आयोजित 62वीं राष्ट्रीय बेल्ट कुश्ती स्कूली प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने एक रजत सहित पांच पदक जीत कर झारखंड राज्य का नाम रोशन किया. बेल्ट कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी शैलेंद्र […]
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय बेल्ट कुश्ती स्कूली प्रतियोगिता
गढ़वा : महाराष्ट्र के अहमदनगर में 30 जनवरी से आयोजित 62वीं राष्ट्रीय बेल्ट कुश्ती स्कूली प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने एक रजत सहित पांच पदक जीत कर झारखंड राज्य का नाम रोशन किया.
बेल्ट कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी शैलेंद्र पाठक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने पांच पदक अपने नाम किये हैं. इनमें अंडर-19 के 50 किलो भारवर्ग में विकास नंद यादव को रजक पदक, 40 किलो भार वर्ग में अदिति कुमारी, नंद किशोर कुमार, 55 किलो भारवर्ग में कार्तिक कुमार व 65 किलो भार वर्ग में अभिषेक कुमार को कांस्य पदक मिला है़ श्री पाठक ने बताया कि इनके टीम कोच किशोर कुणाल, उपासना विश्वकर्मा व टीम मैनेजर छोटन प्रसाद टीम के साथ महाराष्ट्र गये थे़
इस उपलब्धि पर बेल्ट कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, खेल निदेशक रनेंद्र कुमार, लातेहार के जिला खेल पदाधिकारी उमाशंकर जायसवाल, गढ़वा के जिला खेल पदाधिकारी बैजनाथ कामती, विजय केसरी, मनीष केसरी, अमृत शुक्ला, पंकज केसरी, ललन पहलवान, उत्तम पांडेय, राजबली सिंह, रघुवीर सिंह, संतोष कांस्यकार, प्रीतम गौड़, आलोक मिश्रा,उदयकांत तिवारी, जिनाहुद्दीन खां, धर्मराज राम, अरविंद कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, अजय कांत पाठक, वी वी कुमार, चंद्रबहादूर सिंह, राजेश कुमार, कुश कुमार,सचिन कुमार, अमित यादव आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




