विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाये जौहर

Published at :02 Feb 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाये जौहर

गढ़वा. शहर के जोबरईया स्थित डॉ यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया़ विज्ञान प्रदर्शनी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कई आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये़ बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया़ विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा सोलर कुकर, भूगर्भ ऊर्जा संयंत्र, डीएनए फिंगर […]

विज्ञापन
गढ़वा. शहर के जोबरईया स्थित डॉ यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया़ विज्ञान प्रदर्शनी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कई आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये़ बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया़ विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा सोलर कुकर, भूगर्भ ऊर्जा संयंत्र, डीएनए फिंगर प्रिंट, माइक्रो एक्स-रे, सोलर ओवन, मल्टी प्रोजेक्ट, पावर संयंत्र सहित अन्य मॉडल प्रस्तुत किये गये़ इस मौके पर मॉडल के बारे में बच्चों ने विस्तार से जानकारी दी़ इस अवसर पर चयनित मॉडल के प्रतिभागियों के अलावा महाविद्यालय में अच्छे कार्यों के लिये शिक्षकों को भी सम्मानित व पुरस्कृत किया गया़ जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, उनमें जहीर आलम, संतोष पाल, संतोष कुशवाहा, बदरूद्दीन अंसारी, देवेंद्र कुमार चौबे, आरजू आफरीन, राजदुलारे पाल एवं रत्नेश तिवारी शामिल है़
वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में अच्छे मॉडल प्रस्तुत करनेवाले जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, उनमें विरेंद्र राम, उमेश कुशवाहा निरज कुमार, जन्नत अंसारी, राहुल कुमार, छोटू शर्मा, संजीव चौधरी, रविंद्र मेहता शामिल है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola