स्टेडियम के लिए उपयुक्त है हंसकेर का मैदान

Published at :30 Jan 2017 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेडियम के लिए उपयुक्त है हंसकेर का मैदान

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने गढ़वा के हंसकेर में स्टेडियम निर्माण के लिए निरीक्षण किया गढ़वा : जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को गढ़वा प्रखंड के पचपड़वा स्थित हंसकेर मैदान का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गढ़वा में […]

विज्ञापन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने गढ़वा के हंसकेर में स्टेडियम निर्माण के लिए निरीक्षण किया
गढ़वा : जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को गढ़वा प्रखंड के पचपड़वा स्थित हंसकेर मैदान का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गढ़वा में खेल के मैदान की काफी कमी है़ खेल का मैदान नहीं होने के कारण प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पा रहा है़
गढ़वा क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी खेल मैदान की मांग लगातार कर रहे हैं. गढ़वा के लोगों की मांग पर उन्होंने जिला प्रशासन से इस संबंध में बातचीत की है़ जिला प्रशासन ने खेल संघ के लोगों से मैदान चिह्नित करने को कहा था़ खेल संघ द्वारा मैदान संबंधी जानकारी उन्हें उपलब्ध करायी गयी़ इसके पश्चात उन्होंने गोविंद उवि के मैदान, छात्रावास का मैदान, रामासाहू उवि के मैदान तथा हंसकेर के मैदान का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि स्टेडियम के लिए हंसकेर का मैदान उपयुक्त है़, यहां पर स्टेडियम निर्माण के लिए क्रिकेट संघ को भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से कहा जायेगा़
प्रधान जिला जज ने कहा कि हंसकेर मैदान गढ़वा जिला क्रिकेट संघ को उपलब्ध करा दिया जाता है तो झारखंड क्रिकेट संघ वहां स्टेडियम बनाने के लिए तैयार है. निरीक्षण के दौरान उक्त गांव के ग्रामीणों से भी बात हुई. ग्रामीण भी स्टेडियम निर्माण में सहयोग के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि मैदान तक पहुंचने के लिए पहुंच पथ का भी निर्माण कराया जायेगा़ निरीक्षण के दौरान गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद धरदूबे, गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट संघ के सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिजीत श्रीवास्तव, ललित पांडेय, अमित उपाध्याय आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola