चुनाव को लेकर 13 कोषांग गठित

गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया है. इनमें कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी उमाशंकर प्रसाद होंगे. इनके साथ डीसी एलआर सुधीर कुमार गुप्ता, डीइओ रामयतन राम, डीएसइ अरविंद कुमार को रखा गया है. इसी तरह कंप्यूटर कोषांग के वरीय […]
गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया है. इनमें कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी उमाशंकर प्रसाद होंगे. इनके साथ डीसी एलआर सुधीर कुमार गुप्ता, डीइओ रामयतन राम, डीएसइ अरविंद कुमार को रखा गया है. इसी तरह कंप्यूटर कोषांग के वरीय प्रभारी उमाशंकर प्रसाद होंगे. इनके साथ जिला सूचना पदाधिकारी रविरंजन एवं इ-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिवनारायण को रखा गया है.
वाहन कोषांग में जिला परिवहन पदाधिकारी फिविनुस बारला व सहायक निबंधक सहयोग समिति आत्म अभय टोप्पो, मतदान सामग्री कोषांग में जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी व जिला मत्स्य पदाधिकारी निर्मल कुमार, इवीएम सह प्रशिक्षण कोषांग में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रेषक कोषांग में उत्पाद अधीक्षक सुरेशचंद सिन्हा व सहायक अभियंता विजय कुमार सिंह, आदर्श आचार संहित कोषांग में रंका एसडीओ अमित प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा, मीडिया सह जनसंपर्क कोषांग में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी देवेंद्र नारायण सिंह एवं परियोजना पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, डाक मत पत्र कोषांग में डीडीसी उमाशंकर प्रसाद एवं जिला खनन पदाधिकारी मदन मोहन सिंह, आय व्यय लेखा कोषांग में अवर निबंधक पदाधिकारी मिहिर कुमार, बचत कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिन्हा, वरीय लेखा पदाधिकारी ऋचा वर्मा, विधि व्यवस्था कोषांग में रंका एसडीओ अमित प्रकाश, स्विप कोषांग में डीडीसी उमाशंकर प्रसाद, गढ़वा बीडीओ अंजना दास, हेल्प लाइन एवं शिकायत कोषांग में डीडीसी उमाशंकर प्रसाद एवं डीब्ल्यूओ जनार्दन राम को रखा गया है. वहीं निर्वाचन शाखा में वरीय पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता प्रीति लता किस्कु तथा देवानंद को रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










