एसडीओ ऑफिस में 8.15 बजे होगा

Published at :19 Jan 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ऑफिस में 8.15 बजे होगा

एसडीओ ने की बैठक. 26 जनवरी को झंडोत्तोलन का समय निर्धारित रंका : रंका एसडीओ जावेद अनवर ईदरिशी ने बुधवार को एक बैठक कर 26 जनवरी को झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया़ इसके मुताबिक अनुमंडल कार्यालय में 8.15 बजे, बार एसोसिएशन कार्यालय में 8.20 बजे, अनुमंडल पुलिस कार्यालय में 8.25 बजे, रेफरल अस्पताल में 8.30 […]

विज्ञापन
एसडीओ ने की बैठक. 26 जनवरी को झंडोत्तोलन का समय निर्धारित
रंका : रंका एसडीओ जावेद अनवर ईदरिशी ने बुधवार को एक बैठक कर 26 जनवरी को झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया़
इसके मुताबिक अनुमंडल कार्यालय में 8.15 बजे, बार एसोसिएशन कार्यालय में 8.20 बजे, अनुमंडल पुलिस कार्यालय में 8.25 बजे, रेफरल अस्पताल में 8.30 बजे, राजमाता गुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय में 8.35 बजे, बीआरसी कार्यालय में 8.40 बजे, फेतल सिंह की प्रतिमा स्थल पर 8.45 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 8.50 बजे, थाना में 8.55 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 बजे, व्यापार मंडल में 9.05 बजे, परियोजना कन्या उवि में 9.10 बजे, पंचायत भवन रंका में 9.15 बजे, जेठन सिंह प्रतिमा स्थल पर 9.20 बजे, वन क्षेत्र कार्यालय में 9.25 बजे एवं प्रखंड कार्यालय में 9.30 बजे झंडोत्तोलन होगा़ एसडीओ ने बताया कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय अथवा संगठन अपने-अपने सुविधा के अनुसार समय निर्धारित कर झंडोत्तोलन करेंगे़
इस अवसर पर उवि के मैदान में प्रशासन और नागरिकों के बीच फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित किया गया है़ इसका दायित्व रंकाकला पंचायत की मुखिया सबिता कुमारी, संजय कुमार सिन्हा, सुनील सिंह एवं संजय प्रसाद को दिया गया है़ बैठक में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, बीडीओ नरेश रजक, एसआइ सिवेश प्रसाद सिंह सहित काफी लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola