हर क्षेत्र में विकास की किरण पहुंचेगी : भानु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

केतार प्रखंड के चौरा गांव में तीन करोड़ की लागत से सड़क का किया शिलान्यास हरिहरपुर : केतार प्रखंड के चौरा गांव में तीन करोड़ की लागत से बननेवाली सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने नारियल फोड़ कर किया़ इसके बाद विधायक ने हुरका गांव में राज्य संपोषित योजना मद से कोल्ह […]
विज्ञापन
केतार प्रखंड के चौरा गांव में तीन करोड़ की लागत से सड़क का किया शिलान्यास
हरिहरपुर : केतार प्रखंड के चौरा गांव में तीन करोड़ की लागत से बननेवाली सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने नारियल फोड़ कर किया़ इसके बाद विधायक ने हुरका गांव में राज्य संपोषित योजना मद से कोल्ह रोड मरम्मत का भी शिलान्यास किया़ इस अवसर पर श्री शाही ने कहा कि अभी भी कई गांव ऐसे है, जहां आजादी के बाद से अब तक विकास की कोई किरण नहीं पहुंची है़ वैसे गांव में विकास को धरातल पर उतारने और लोगों को मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने का प्रयास कर रहे है़ं उन्होंने कहा कि 15 महीने में 12 हाई स्कूल को अपग्रेड करवाया़ क्षेत्र में बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधओं को बहाल करने का काम किया है़ उन्होंने विकास का संकल्प लिया है. जनता उन्हें अपना आशीर्वाद दे, सफलता मिलेगी़
श्री शाही ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता के सहयोग से विकास को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू हो गया़ आनेवाले दिनों में विकास की झलक देखने को मिलेगी़ उन्होंने कहा कि वे जनता को झूठा सब्जबाग नहीं दिखाते. जो कर सकते हैं, उसी के बारे में चर्चा करते है़
इस अवसर पर नौसंमो के भगत दयानंद यादव, मनोज पहाड़िया, लोहरगाड़ा के मुखिया विनोद सिंह, दुर्गा राम, रामपवन राम, हेमंत कुमार पाठक, मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू पटवा, कन्हाई प्रसाद, केतार जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, विक्रमा सिंह, इंद्रदेव बैठा, आनंद सिंह, रामनरेश सिंह, धीरज प्रसाद, सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




