आरके पब्लिक स्कूल ओवर ऑल चैंपियन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न गढ़वा : स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के मैदान में आयोजित 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर व जूनियर दोनों ग्रुपों में आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने शांति निवास उवि को पराजित कर ओवर ऑल खिताब पर कब्जा जमा लिया़ सीनियर व जूनियर […]
विज्ञापन
17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
गढ़वा : स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के मैदान में आयोजित 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर व जूनियर दोनों ग्रुपों में आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने शांति निवास उवि को पराजित कर ओवर ऑल खिताब पर कब्जा जमा लिया़ सीनियर व जूनियर वर्ग दोनों का फाइनल मुकाबला आरके पब्लिक स्कूल व शांति निवास के बीच खेला गया़ इसमें विजेता टीम को मुख्य अतिथि एसडीओ गढ़वा राकेश कुमार व उप विजेता टीम को आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी दिया़ इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि एक महीने तक चलनेवाला यह टूर्नामेंट जिला स्तर पर खिलाड़ियों के बीच दिन व दिन सफलता की ऊंचाइयां चढ़ते जा रहा है़
पिछले 17 वर्ष से निर्विवाद रूप से संचालित यह क्रिकेट टूर्नामेंट स्कूली स्तर के खिलाड़ियों के लिए आनेवाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा़ अतिथियों ने कहा कि जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि स्कूल स्तर के खिलाड़ियों के लिए खेल का इतना बड़ा प्लेटफार्म तैयार किया जाता है़ इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये, वह कम होगी़ इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय संदीप गुप्ता, अलखनाथ पांडेय, संतोष केसरी, नप उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, मदन प्रसाद केसरी, आरसेटी के निदेशक कमल नयन, आयोजन समिति के सह सचिव प्रिंस सोनी, धनंजय सिंह, दीपक, जितेंद्र सिंह, आनंद सिन्हा, नवनीत शुक्ला, अजय सेठ, कमलेश सिन्हा, सुशील केसरी, सच्चिदानंद धरदूबे, दिलीप पाठक, चंदन कश्यप, आशुतोष रंजन,धर्मेंद्र सिंह, आयुष तिवारी, अशोक विश्वकर्मा,चंद्रभूषण सिन्हा, मुजीबुद्दीन खान, आशीष वैद्य, मनोज तिवारी, मनोज पाठक, राकेश सिंह, अमित तिवारी, सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार पांडेय, गजेंद्र सिंह, शांति निवास के प्राचार्य सिस्टर कंचन, अमरदीप बैठा, संजय ठाकुर आदि उपस्थित थे़
सीनियर वर्ग में विक्की बना मैन ऑफ द सीरिज : सीनियर वर्ग टूर्नामेंट में शांति निवास उवि के विकी टोप्पो को 124 रन व पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरिज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया़ जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब आरके पब्लिक के मोहित को (आठ विकेट) तथा फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरके पब्लिक के सुशांत चौबे को, बेस्ट कोच का पुरस्कार चंद्रकांत उपाध्याय व अजयकांत को दिया गया़ जूनियर वर्ग में भी मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार विक्की टोप्पो को तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आरके पब्लिक के आतिफ जाया को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज इसी विद्यालय के सारिक खान तथा जूनियर वर्ग में बेस्ट कोच के लिए आरके पब्लिक के राजकुमार व शांति निवास के अजयकांत को दिया गया़ टूर्नामेंट में बीएनटी संत मेरी की टीम तीसरे एवं बीपीडीएवी की टीम चौथे स्थान पर रही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




