चुनाव को लेकर प्रशिक्षण संपन्न

गढ़वा : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र भवन में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग व जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी ने दिया. इस अवसर पर बैंक कर्मियों सहित सभी संबद्ध केंद्रीय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस संबंध में वरीय चुनाव पदाधिकारी […]
गढ़वा : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र भवन में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग व जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी ने दिया. इस अवसर पर बैंक कर्मियों सहित सभी संबद्ध केंद्रीय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.
इस संबंध में वरीय चुनाव पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता संजय कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्बर प्रतिनियुक्त किया जाना है. ये सभी केंद्रीय कर्मी संवर्ग से होंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्बर का दायित्व व कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया.
इस अवसर पर डीसीएलआर सुधीर कुमार झा, डीब्ल्यूओ जर्नादन राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, रंका एसडीओ अमित प्रकाश, एलडीएम रंजीत कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. इस बीच सुषमा सोरेंग ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न् 11 बजे से सभी बीडीओ एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










