36 केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 40091 परीक्षार्थी शामिल हुए

गढ़वा:जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई. इसके लिए यहां कुल 36 केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर मैट्रिक के 26529 तथा इंटर के 13562 परीक्षार्थी परीक्षा लिख रहे हैं. सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए […]
गढ़वा:जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई. इसके लिए यहां कुल 36 केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर मैट्रिक के 26529 तथा इंटर के 13562 परीक्षार्थी परीक्षा लिख रहे हैं. सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही केंद्र के आसपास के निषेधाज्ञा लागू करते हुए सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है. परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का भी गठन किया गया है, जहां से परीक्षा की हर पल जानकारी ली जा रही है. गढ़वा जिला मुख्यालय में एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, एसपीडी कॉलेज, गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज, गोविंद प्लस टू उवि, रामासाहू उवि, बालिका उवि, आरके पब्लिक उवि, शांति निवास उवि, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल, मवि टंडवा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
रंका (गढ़वा). रंका अनुमंडल मुख्यालय में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाये गये थे. इनमें से दौनादाग उवि रंका में 1332 में से दस तथा दौनादाग मवि में 702 में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. इंटर की समाज शास्त्र की परीक्षा के लिये उवि रंका में एकमात्र केंद्र बनाया गया था.
कांडी. कांडी प्रखंड मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गयी. 1725 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. इस कार्य में 79 वीक्षकों को लगाया गया है. राजकीयकृत उवि परीक्षा केंद्र पर 673 परीक्षार्थी हैं, लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उवि में 389 में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. इसी तरह किशुनराज पब्लिक उवि में 663 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
सगमा. सगमा स्थित रुद्र प्रताप देव परीक्षाकेंद्र पर सुचारू रूप से परीक्षा शुरू हुई. इस प्रखंड में पहली बार मैट्रिक की परीक्षा ली गयी है. यहां कुल 310 परीक्षार्थी दे रहे हैं.
रमकंडा. रमकंडा के स्तरोन्नत प्लस टू उवि में परीक्षा शुक्रवार को ली गयी. यहां 762 परीक्षार्थियों में से 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










