प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी

Updated at :21 Feb 2014 6:00 AM
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी

ददई दुबे की बरखास्तगी का मामला मझिआंव(गढ़वा) : प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के मंत्रिमंडल से बरखास्त किये जाने पर यहां के कांग्रेसियों में रोष देखा जा रहा है. प्रखंड के आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अध्यक्ष सीताराम दुबे के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय में ताला बंद कर दिया. […]

विज्ञापन

ददई दुबे की बरखास्तगी का मामला

मझिआंव(गढ़वा) : प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के मंत्रिमंडल से बरखास्त किये जाने पर यहां के कांग्रेसियों में रोष देखा जा रहा है. प्रखंड के आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अध्यक्ष सीताराम दुबे के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय में ताला बंद कर दिया. इस दौरान सभी कार्यकर्ता हेमंत सोरेन मुर्दाबाद-ददई दुबे जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सीताराम दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिटलरशाही कर रहे हैं.

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे को मंत्रिमंडल से बरखास्त कर यह साबित कर दिया है कि वे भ्रष्टाचार के विरोध में बोलनेवाले को बरदाश्त नहीं करते हैं. इसीलिए भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे मुख्यमंत्री ने बेदाग छवि के मंत्री चंद्रशेखर दुबे को बरखास्त करने का काम किया. श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता इसको कतई बरदाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस के नेताओं की भी स्पष्ट भूमिका समझ में नहीं आ रही है.

यदि पार्टी इसका सम्मानजनक हल नहीं निकालती है, तो प्रखंड के सारे कार्यकर्ता अपना इस्तीफा दे देंगे. इस मौके पर ऋषि दुबे, विजय दुबे, जगदीश पासवान, सत्येंद्र पांडेय, कलीम खां, भरदुल राम, रामप्रसाद राम, सच्चिदानंद त्रिपाठी, मो शफायत खां, इबरान खां, आजाद खां, संजीव दुबे, अश्वनि दुबे, सुनील चौहान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola