पावर प्लांट का शिलान्यास आज

Updated at :19 Feb 2014 2:09 AM
विज्ञापन
पावर प्लांट का शिलान्यास आज

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर में 1320 मेगावाट के प्रस्तावित पावर प्लांट के बुधवार को होनेवाले शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को गढ़वा एसपी सुधीर कुमार झा ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव, नगरऊंटारी एसडीपीओ सुरजीत कुमार भी उपस्थित […]

विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर में 1320 मेगावाट के प्रस्तावित पावर प्लांट के बुधवार को होनेवाले शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को गढ़वा एसपी सुधीर कुमार झा ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव, नगरऊंटारी एसडीपीओ सुरजीत कुमार भी उपस्थित थे.

उधर बिजली बोर्ड के अधिकारी पहले से ही यहां प्रस्तावित शिलान्यास स्थल पर कैंप किये गये हैं. विदित हो कि पावर प्लांट का शिलान्यास करने के लिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व राज्य के ऊज्र मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को आना है.

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. मंच के इर्द-गिर्द सहित निकट की पहाड़ियों की चोटियों पर भी पुलिस बल तैनात किये गये हैं. एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी बालकृष्ण भगत, बीडीओ संजय कुमार आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola