झोपड़ी बनायी, गृहप्रवेश किया

Updated at :18 Feb 2014 6:22 AM
विज्ञापन
झोपड़ी बनायी, गृहप्रवेश किया

महमूद अंसारी आदिम जनजातियों के लोगों का 70 एकड़ वन भूमि पर कब्जा चिनिया (गढ़वा) : वन विभाग की प्राथमिकी के बावजूद आदिम जनजातियों ने वन भूमि पर झोपड़ी बना कर न सिर्फ कब्जे को बरकरार रखा, बल्कि रविवार को तामझाम के साथ गृह प्रवेश भी किया. इस अवसर पर तोरणद्वार लगाये गये थे. बाजे […]

विज्ञापन

महमूद अंसारी

आदिम जनजातियों के लोगों का 70 एकड़ वन भूमि पर कब्जा

चिनिया (गढ़वा) : वन विभाग की प्राथमिकी के बावजूद आदिम जनजातियों ने वन भूमि पर झोपड़ी बना कर न सिर्फ कब्जे को बरकरार रखा, बल्कि रविवार को तामझाम के साथ गृह प्रवेश भी किया. इस अवसर पर तोरणद्वार लगाये गये थे. बाजे बज रहे थे. हजारों लोगों का खानपान हुआ.

आदिम जनजाति महिला-पुरुषों ने नाच-गान भी किया. इस कार्यक्रम का महत्व इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें जिले भर से अतिथियों को आमंत्रित किया गया था. गृह प्रवेश का कार्यक्रम अखिल भारतीय आदिम जनजाति परिषद के बैनर तले हुआ.

विदित हो कि चिनिया के सलैयादामर में बनायी गयी जिन झोपड़ियों में गृह प्रवेश किया गया, वह वहां जंगल साफ कर बनायी गयी थी. इस मामले में वन विभाग ने 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. लेकिन वन भूमि पर कब्जा करनेवाले आदिवासियों को इसे लेकर कोई खौफ नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola