मोरचा ने जुलूस निकाल नामांकन किया

Published at :01 Dec 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
मोरचा ने जुलूस निकाल नामांकन किया

गढ़वा : छात्र संघ चुनाव को लेकर झारखंड छात्र मोरचा के प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया़ इससे पहले प्रत्याशियों ने एक जुलूस जिला कार्यालय काली स्थान से निकाला. सभी प्रत्याशी मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर जुलूस के शक्ल में नामधारी कॉलेज पहुंचे़ जहां निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र […]

विज्ञापन
गढ़वा : छात्र संघ चुनाव को लेकर झारखंड छात्र मोरचा के प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया़ इससे पहले प्रत्याशियों ने एक जुलूस जिला कार्यालय काली स्थान से निकाला. सभी प्रत्याशी मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर जुलूस के शक्ल में नामधारी कॉलेज पहुंचे़ जहां निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया़
इस दौरान सभी प्रत्याशी एवं उनके समर्थक झारखंड छात्र मोरचा जिंदाबाद आदि के नारे लगा रहे थे़ इस अवसर पर मोरचा के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद दूबे, सद्दाब खान, धीरज दूबे, दयाशंकर यादव, महेंद्र यादव, नवीन तिवारी, कमलेश राम सहित काफी छात्र शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola