जिले के नौ विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सचिव सम्मानित

Published at :01 Dec 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के नौ विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सचिव सम्मानित

गढ़वा : सर्वशिक्षा अभियान के तत्वावधान में सभी कोटि के प्रावि एवं मवि के प्रबध समिति के अध्यक्ष व सचिव के जिलास्तरीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय रामा साहू आर्यवैदिक उवि के प्रांगण में किया गया़ सम्मेलन में अध्यक्ष सह सचिव को नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत उनके […]

विज्ञापन
गढ़वा : सर्वशिक्षा अभियान के तत्वावधान में सभी कोटि के प्रावि एवं मवि के प्रबध समिति के अध्यक्ष व सचिव के जिलास्तरीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय रामा साहू आर्यवैदिक उवि के प्रांगण में किया गया़ सम्मेलन में अध्यक्ष सह सचिव को नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत उनके दायित्व से अवगत कराया गया़ इस दौरान स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी़
सम्मेलन में जिले में ग्रेडिंग के आधार पर विद्यालय के संचालन में बेहतर कार्य करनेवाले ग्रेड ए में तीन एवं ग्रेड बी में छह विद्यालय के अध्यक्ष व सचिव को सम्मानित किया गया़ ग्रेड ए में चिनिया मवि, दौनादाग रंका मवि तथा डीएवी मध्य विद्यालय गढ़वा के अध्यक्ष व सचिव को शॉल ओढ़ा कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया़ कार्यक्रम का उदघाटन भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही एवं उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने किया़
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लायें : भानु
विधायक श्री शाही ने कहा कि विद्यालय में गिरती शिक्षा के स्तर के जिम्मेवार प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिव ही हैं. सिर्फ खिचड़ीव अंडा के कार्य में उलझ कर न रहें, बल्कि विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण बनायें और बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य भी संवारे.
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में सबसे अधिक मैन पावर है़ सरकार द्वारा सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, इसके बाद भी सरकारी विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है़ उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लानेवाले शिक्षकों को राष्ट्रपति से सम्मानित कराया जायेगा़ उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि सरकारी विद्यालय के अध्यक्ष व सचिव को सकारात्मक सोच का विकास करना होगा़ योजनाबद्ध तरीके से विद्यालय के बच्चों को शिक्षित कर मुकाम तक पहुंचाने की जिम्मेवारी उनके ऊपर ही है. उपायुक्त ने कहा कि मात्र तीन विद्यालय का जिले से ग्रेड वन में पहुंचना काफी गंभीर विषय है़ शिक्षकों को मेहनत करने की जरूरत है़ आगे से जिस विद्यालय की प्रदर्शन सभी चीजों में बेहतर होगी, उसे 26 जनवरी के मौके पर सम्मानित किया जायेगा़ कार्यक्रम का संचालन बीपीओ पूनम श्री ने किया़ माैके पर आरडीडीइ रामयतन राम, जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola