डीलर के विरुद्ध लाभुकों का हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के गटियरवा गांव के राशन लाभुकों ने डीलर के द्वारा दो माह की जगह एक माह का चावल दिये जाने के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा किया़ लाभुकों ने बताया कि डीलर संजय पासवान द्वारा दो माह की जगह पर एक ही माह का राशन दिया जा रहा है़ जब उनके […]
विज्ञापन
खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के गटियरवा गांव के राशन लाभुकों ने डीलर के द्वारा दो माह की जगह एक माह का चावल दिये जाने के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा किया़ लाभुकों ने बताया कि डीलर संजय पासवान द्वारा दो माह की जगह पर एक ही माह का राशन दिया जा रहा है़ जब उनके द्वारा दो माह का राशन मांगा गया, तो डीलर द्वारा धमकाया जा रहा है़ वहीं राशन का वितरण बायोमेट्रिक तरीके से भी नहीं किया जा रहा है़ उक्त लोगों ने कहा कि अरंगी पंचायत के गटियरवा टोला के डीलर संजय कुमार के यहां आजतक कभी भी अंगूठा लगाकर राशन का वितरण नहीं किया गया है़ यहां आज भी पूर्व की तरह से राशन का वितरण किया जा रहा है़
डीलर द्वारा 2015 में तीन किलो चीनी दी गयी थी़ अप्रैल 2016 से आज तक किसी भी कार्डधारी व नमक नहीं मिला है़ जिससे लाभुकों में काफी आक्रोश व्याप्त है़ कार्डधारी लाभुक सारो देवी, चिंता देवी, कबूतरी देवी, गनिया कुंवर, अंती देवी, मंजू देवी आदि ने बताया कि दुकान पर जाने पर डीलर के द्वारा डराया-धमकाया जाता है और हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दी जाती है़ कुछ दिन पूर्व कम राशन देने का विरोध करनेवालों पर डीलर ने केस कर जेल भेजवा दिया था़ जिसके डर से ग्रामीण जनता खुलकर विरोध नहीं कर पाती़
मुखिया शिव कुमार यादव ने बताया कि अनियमितता के खिलाफ आवेदन दिया गया था़ अनुश्रवण के दौरान लाभुकों का आरोप सही पाया गया़ इतना ही पूछने पर डीलर उनके ऊपर भड़क गया और धमकी देने लगा़ इधर डीलर संजय पासवान ने बताया कि वह लाभुकों के बीच बायोमेट्रिक सिस्टम से अनाज का वितरण किये हैं. कार्ड में नहीं चढ़ाया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




