मेराल स्टेशन के समीप पटरी से उतरा इंजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

मेराल : गढ़वा-चोपन रेलखंड पर मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन के पूरब पोल संख्या 20/ 8 के पास रविवार की रात नौ बजे रेलवे विद्युत इंजन पटरी से उतर गया़ इंजन के सहायक पायलट हरी लाल मरांडी के अनुसार उक्त घटना सोमवार की सुबह 8.35 बजे की है़ जबकि स्टेशन प्रबंधन जेके सिंह के अनुसार रविवार […]
विज्ञापन
मेराल : गढ़वा-चोपन रेलखंड पर मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन के पूरब पोल संख्या 20/ 8 के पास रविवार की रात नौ बजे रेलवे विद्युत इंजन पटरी से उतर गया़ इंजन के सहायक पायलट हरी लाल मरांडी के अनुसार उक्त घटना सोमवार की सुबह 8.35 बजे की है़ जबकि स्टेशन प्रबंधन जेके सिंह के अनुसार रविवार की रात लगभग नौ बजे इंजन बेपटरी हुआ़ उन्होंने बताया कि खलारी से कोयला लेकर मालगाड़ी के साथ डबल इंजन क्रिसिला जा रहा था़
मेराल स्टेशन के बाद विद्युतीकरण नहीं होने के कारण यार्ड संटिंग दो नंबर लाइन में मालगाड़ी को खड़ा कर दिया गया़ इंजन काट कर एक नंबर लाइन से तीन नंबर लाइन में जाने के क्रम में लाइन नंबर एक के लॉकर प्वाइंट पी52ए के पास संयुक्त दूसरा इंजन नंबर डब्ल्यूएजी 727866 काजीपेट पटरी से उतर गया. इससे रेलवे लाइन के साथ कई सीमेंटेड पटरियां क्षतिग्रस्त हो गयी. स्टेशन प्रबंधक जेके सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देकर इंजन को उठाने का आग्रह किया़ उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के इंजन के पटरी से उतरने से इस लाइन पर आवागमन बाधित नहीं हुआ है़ तीन नंबर लाईन से मालगाड़ी एवं ट्रेनों को पास कराया जा रहा है़ घटना का कारण तकनीकी विभाग द्वारा लाइन पटरी के देखरेख व मरम्मती में कमी होना बताया जाता है़ विदित हो कि आठ माह पूर्व भी यहां पर डीजल इंजन पटरी से उतर गया था, जिसके कारण पूरे दिन ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




