डोभा के समीप पेड़ लगाने की जांच करेंगे सीओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक की़ बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही परेशानी से संबंधित दिशा-निर्देश दिये गये़ बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित सभी विद्यालयों में विद्युतीकरण करने की समीक्षा की गयी़ इस दौरान डीएसइ बृजमोहन कुमार ने […]
विज्ञापन
गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक की़ बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही परेशानी से संबंधित दिशा-निर्देश दिये गये़ बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित सभी विद्यालयों में विद्युतीकरण करने की समीक्षा की गयी़ इस दौरान डीएसइ बृजमोहन कुमार ने बताया कि अभी तक सिर्फ 18 ऐसे विद्यालय हैं,
जहां विद्युतीकरण का काम किया गया है़ 58 विद्यालयों के समीप पोल लगाया गया है, लेकिन उसमें तार नहीं होने के कारण विद्युतीकरण नहीं हुआ है. इसके लिए विद्युत विभाग को पोल पर तार लगा कर विद्युतीकरण कार्य में मदद करने को कहा है. मझिआंव प्रखंड के खजूरी जलाशय परियोजना एवं नहर निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर शिविर लगाने का निर्देश दिया गया. रमना से मझिआंव पथ निर्माण कार्य में 19 गांवों के लोगों को मुआवजा नहीं मिलने की समीक्षा के दौरान बताया गया कि खतियान उपलब्ध नहीं होने के कारण इसमें समस्या आ रही है़ उपायुक्त ने इस कार्य को जल्द निबटाने के निर्देश दिये़ भूमि संरक्षण विभाग से बनाये गये 3150 डोभा में पौधा नहीं लगाने के मामले में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को फटकार लगायी गयी़ उपायुक्त ने सभी अंचल पदाधिकारी को सभी डोभा की जांच कर यह रिपोर्ट देने को कहा गया है. देखना है कि यहां कितने पौधे नहीं लगाये गये हैं. बैठक में मत्स्य विभाग की ओर से डोभा में मछली बीज डालने के कार्य की समीक्षा की गयी़ विभाग की ओर से बताया कि अभी तक 3500 डोभा में मछली बीज डाले गये है़ं बैठक में उपविकास आयुक्त जगतनारायण प्रसाद सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




