290 छात्राओं को साइकिल मिली

भंडरिया(गढ़वा) : हाई स्कूल के मैदान में बड़गड़, परसवार, टेहड़ी, मदगड़ी (च), पंचायत के सभी मवि के आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच 290 साइकिल का वितरण प्रमुख मनसा देवी व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रह्वाद तिवारी के हाथों किया गया. इस मौके पर करचाली पंचायत के छात्रों ने कहा कि उन्हें साइकिल के लिए […]
भंडरिया(गढ़वा) : हाई स्कूल के मैदान में बड़गड़, परसवार, टेहड़ी, मदगड़ी (च), पंचायत के सभी मवि के आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच 290 साइकिल का वितरण प्रमुख मनसा देवी व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रह्वाद तिवारी के हाथों किया गया. इस मौके पर करचाली पंचायत के छात्रों ने कहा कि उन्हें साइकिल के लिए 100-100 रुपये लाने को कहा गया है, जिसे वे लेकर आये हैं.
वहीं शिक्षकों व अभिभावकों ने इसका बचाव करते हुए कहा कि छात्रों को भोजन के लिए पैसा लाने को कहा गया था. इस मौके पर बीडीसी राजेश मिंज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी परमानंद पाठक, मोबारक हुसैन, जावेद अख्तर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










