यज्ञ से क्षेत्र में सुख-शांति आती है : अभिमन्यु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

कांडी प्रखंड के सड़की गांव में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ के समापन पर रासलीला का मंचन गढ़वा : यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि आती है़ उक्त बातें जिले के कांडी प्रखंड के सड़की गांव में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ के समापन के अवसर पर आयोजित रासलीला कार्यक्रम […]
विज्ञापन
कांडी प्रखंड के सड़की गांव में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ के समापन पर रासलीला का मंचन
गढ़वा : यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि आती है़ उक्त बातें जिले के कांडी प्रखंड के सड़की गांव में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ के समापन के अवसर पर आयोजित रासलीला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कही़ उन्होंने कहा कि यज्ञ से मनुष्य के अंदर की कुरीतियां नष्ट होती है और मन प्रफुल्लित होता है़ श्री सिंह ने कहा कि यज्ञ की धुआं जिस ओर जाती है, उस ओर वातावरण शुद्ध होता है़
उन्होंने पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि वे 40 साल तक क्षेत्र की जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर छलने का काम किया है़ सोन नदी पर तटबंध नहीं बनने से सैकड़ों किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है़ बाढ़ के कारण नदी के कटाव से लोगों को अपना जमीन खोना पड़ रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है़
उन्होंने कहा कि 30 साल से अधूरा पड़ा भीम बराज पुल का निर्माण उनके प्रयास से पूरा कराया गया़ कांडी प्रखंड के लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन व सहयोग मिला है, इसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे़ उन्होंने यज्ञकर्ता जंगलिया बाबा की भी तारीफ की, जिनके प्रयास से यज्ञ व अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए. रासलीला में कलाकारों ने नौ दिन में श्रीकृष्ण की बाल लीला से रू-ब-रू कराया़ मौके पर यज्ञ कमेटी के सभी लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




