11 हजार वोल्ट के गिरे तार पर पड़ा बच्चे का पैर, मौत

Published at :14 Oct 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
11 हजार वोल्ट के गिरे तार पर पड़ा बच्चे का पैर, मौत

बिशुनपुरा(गढ़वा) : बिशुनपुरा थाना के संध्या गांव निवासी मंजीत मेहता (12) की मौत 11 हजार वोल्ट के गिरे तार के संपर्क में आने से हो गयी. घटना गुरुवार सुबह की है़ घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ बिशुनपुरा-मझिआंव-रमना मार्ग को जाम कर दिया. बाजार भी बंद करा दिया. इस कारण सुबह नौ […]

विज्ञापन
बिशुनपुरा(गढ़वा) : बिशुनपुरा थाना के संध्या गांव निवासी मंजीत मेहता (12) की मौत 11 हजार वोल्ट के गिरे तार के संपर्क में आने से हो गयी. घटना गुरुवार सुबह की है़ घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ बिशुनपुरा-मझिआंव-रमना मार्ग को जाम कर दिया. बाजार भी बंद करा दिया.
इस कारण सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक आवागमन ठप रहा़ आक्रोशित बिशुनपुरावासी मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने और जर्जर तार को दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे. पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने शव को उठने नहीं दिया. छह घंटे बाद प्रभारी बीडीओ गुलाम समदानी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ.
आठ दिनों से गिरा था तार : 11 हजार वोल्ट का तार आठ दिनों से गिरा हुआ था. ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना विभाग को भी दी थी, लेकिन न तो तार को ठीक किया गया और न ही उक्त तार में करंट का प्रवाह रोका गया. परिजनों ने बताया िक गुरुवार सुबह आठ बजे मंजीत शौच करने के लिए जा रहा था.
इसी दौरान तार पर उसका पैर पड़ गया और उसकी करंट से मौत हो गयी. साढ़े छह घंटे तक जाम रहने के बावजूद कोई भी बिजली विभाग का अधिकारी नहीं आया. अंतत: बिजली विभाग की ओर से बीडीओ के जिम्मा लेने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola