शिक्षा विभाग में चरमरायी व्यवस्था

Published at :13 Oct 2016 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में चरमरायी व्यवस्था

गढ़वा : हड़ताल की वजह से गढ़वा जिले की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है़ गार्ड से लेकर साहब तक सभी हड़ताल पर चले गये है़ पहले से ही सर्व शिक्षा अभियान कर्मियों व पारा शिक्षकों के हड़ताल से जूझ रहे शिक्षा विभाग को एक और झटका गुरुवार को लगा़ गुरुवार से जिले […]

विज्ञापन
गढ़वा : हड़ताल की वजह से गढ़वा जिले की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है़ गार्ड से लेकर साहब तक सभी हड़ताल पर चले गये है़ पहले से ही सर्व शिक्षा अभियान कर्मियों व पारा शिक्षकों के हड़ताल से जूझ रहे शिक्षा विभाग को एक और झटका गुरुवार को लगा़ गुरुवार से जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कर्मी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है़ यह पहला मौका है जब इतनी संख्या में शैक्षणिक कार्यों से जुड़े कर्मी हड़ताल पर गये हुए है़ं हड़ताल की वजह से सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय, विद्यालय व बीआरसी व सीआरसी में सन्नाटा पसरा हुआ है़ यहां अपना काम कराने पहुंच रहे लोगों को निराशहोकर लौटना पड़ रहा है़ शैक्षणिक कार्यों की गति पूरी तरह से रुक गयी है़
शिक्षा विभाग के जो कर्मी हड़ताल पर हैं : गढ़वा जिले में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की संख्या 1502 है़ं यहां करीब 3600 पारा शिक्षक सेवारत है़ पारा शिक्षक संघ का एक गुट करीब एक माह से हड़ताल पर है़
इसके बाद दूसरा गुट भी छह अक्तूबर से हड़ताल पर चला गया. यद्यपि शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1600 पारा शिक्षक हड़ताल पर है़ शेष अभी काम कर रहे है़ इसी तरह सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े 55 कर्मी भी 14 सितंबर से हड़ताल कर रहे है़ इनमें एडीपीओ, एपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक, बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता अन्य लोग शामिल है़
इसी तरह बीआरपी व सीआरपी संघ ने भी अनश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर रखी है़ मध्याह भोजन से जुड़ी रसोइया व संयोजिका तथा ग्राशिस के अध्यक्ष भी आंदोलन कर रहे है़ बताया जाता है कि बीइइओ भी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर जानेवाले है़
गुरुवार से हड़ताल पर गये कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कर्मियों ने सभी का सीधा समायोजन व नियमतिकरण करने, 30 मार्च 16 को राज्य कार्यकारिणी में वेतन वृद्धि से संबंधित पत्र जारी करने, छठे वेतनमान के समतुल्य सभी भत्ता समेत वेतनवृद्धि करने, इपीएफ ग्रुप बीमा व चिकित्सा बीमा की सुविधा देने तथा इएल व एसएल समेत सभी सरकारी अवकाश लागू करने की मांग रखी है़
गढ़वा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन, शिक्षक, लेखा सहायक, गार्ड व रसोइया हड़ताल पर जाने के बाद रांची में आयोजित धरना में शामिल हो गये है़ जिले में 14 कस्तूरबा विद्यालय हैं, इसमें 25 शिक्षिका, नौ लेखा सहायक, 13 गार्ड व 13 रसोइया कार्यरत है़ं इस हड़ताल की वजह से 4,132 छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola