स्‍कॉर्पियो जब्त कर थाना लाया गया

Published at :10 Oct 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
स्‍कॉर्पियो जब्त कर थाना लाया गया

गढ़वा. विशुनुपरा पुलिस ने शनिवार को मुक्त किये गये स्कॉर्पियो (जेएच14डी-7000) को पुन: जब्त कर थाना ले आयी है़ विशुनपुरा थाना कांड संख्या 16/16 मामले में इस स्कॉर्पियो को पिछले सितंबर महीने में ही इस थाने से मुक्त किया गया था़ विशुनपुरा थाना प्रभारी एमएन पांडेय ने बताया कि गढ़वा न्यायालय के आदेश पर इस […]

विज्ञापन
गढ़वा. विशुनुपरा पुलिस ने शनिवार को मुक्त किये गये स्कॉर्पियो (जेएच14डी-7000) को पुन: जब्त कर थाना ले आयी है़ विशुनपुरा थाना कांड संख्या 16/16 मामले में इस स्कॉर्पियो को पिछले सितंबर महीने में ही इस थाने से मुक्त किया गया था़
विशुनपुरा थाना प्रभारी एमएन पांडेय ने बताया कि गढ़वा न्यायालय के आदेश पर इस स्कॉर्पियो को नगरऊंटारी थाना के पतिहारी निवासी मुन्ना अंसारी के घर से जब्त किया गया है़ थाना प्रभारी ने बताया कि दरअसल इस गाड़ी का जमानतदार न्यायालय में अपने को जमानतदार होने से मुकर गया है़ न्यायालय को जमानतदार ने कहा है कि वह यह गारंटी देने की स्थिति में नहीं है कि आगे इस स्कॉर्पियो से कोई गलत काम नहीं होगा़ इसके बाद अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत से स्कॉर्पियो को पुन: जब्त करने का आदेश दिया गया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola