12 को विसर्जन, 13 को पहलाम पर बनी सहमति

Published at :10 Oct 2016 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
12 को विसर्जन, 13 को पहलाम पर बनी सहमति

कांडी. कांडी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के विसर्जन व मुहर्रम के पहलाम को लेकर दोनों समुदाय के लोगों के साथ थाना प्रभारी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. बैठक में कांडी थाना क्षेत्र के गांवों में दोनों समुदायों के बीच पहले से कायम गंगा-जमुनी तहजीब के तहत सौसार्दपूर्ण वातावारण में त्योहार मनाने का […]

विज्ञापन
कांडी. कांडी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के विसर्जन व मुहर्रम के पहलाम को लेकर दोनों समुदाय के लोगों के साथ थाना प्रभारी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. बैठक में कांडी थाना क्षेत्र के गांवों में दोनों समुदायों के बीच पहले से कायम गंगा-जमुनी तहजीब के तहत सौसार्दपूर्ण वातावारण में त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया़ बैठक में 12 अक्तूबर को दुर्गा जी प्रतिमा का विसर्जन व 13 अक्तूबर को पहलाम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया़
इस मामले को लेकर थाना के कोइरियाडीह व भुसुआ गांव में सोमवार को बैठक किया जायेगा़ वहीं सेतो गांव के दो गुटों में से पहले को 13 अक्तूबर को दो बजे दिन तक व दूसरे को चार बजे पहलाम करने पर सहमति बनी़ बैठक में सांसद प्रतिनिधि रामलखन प्रसाद, भाजपा नेता गुड्डू सिंह, कांडी पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद, घटहुंआकला के उप मुखिया अजीज अंसारी, कृषि मित्र इमामुद्दीन, ईशराइल अंसारी, आश मोहम्मद अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, सुल्तान अंसारी, सकूर अंसारी, फकीर अंसारी, महेंद्र चौधरी, रितेश पाठक, सहाबुद्दीन अंसारी, नसरूद्दीन अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola