गढ़वा का डंडा खुले में शौच से मुक्त पहला प्रखंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यपाल ने की औपचारिक घोषणा गढ़वा : गढ़वा जिले का डंडा खुले में शौच से मुक्त पहला प्रखंड बन गया है़. राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने मंगलवार को डंडा में इसकी औपचारिक घोषणा की़ इस मौके पर राज्यपाल ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभानेवाले पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं जलसहिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया़ […]
विज्ञापन
राज्यपाल ने की औपचारिक घोषणा
गढ़वा : गढ़वा जिले का डंडा खुले में शौच से मुक्त पहला प्रखंड बन गया है़. राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने मंगलवार को डंडा में इसकी औपचारिक घोषणा की़ इस मौके पर राज्यपाल ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभानेवाले पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं जलसहिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया़ राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने कहा कि सिर्फ शौचालय का निर्माण हो जाने से स्वच्छता अभियान पूरा नहीं होगा.
हमें हर गांव को भी स्वच्छ करना होगा, तभी देश में स्वच्छता अभियान का लक्ष्य पूरा होगा़ उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की पुन: शुरुआत की़ हमें वर्ष 2019 तक इस लक्ष्य को पूरा कर लेना है़ यह तभी संभव होगा, जब लोग जागरूक होंगे.
स्वच्छता अभियान के संकल्प को हमें शत-प्रतिशत पूरा करना होगा़ राज्यपाल ने महिलाओं की जागरूकता पर विशेष बल दिया. उन्होंने समाज से अशिक्षा, अंधविश्वास, कुरीतियों को मिटाने के लिए हर लोगों को आगे बढ़ने का आह्वान किया़ स्वागत भाषण आयुक्त राजीव अरुण एक्का ने और धन्यवाद ज्ञापन गढ़वा डीसी डॉ नेहा अरोड़ा ने किया़ इस मौके पर डंडा प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र चौधरी, स्वच्छता की ब्रांड अंबेस्डर पार्वती देवी ने भी विचार रखे़ इस अवसर पर महिलाओं ने स्वागत गीत तथा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया़ इसके पूर्व राज्यपाल ने गढ़वा सदर अस्पताल, राजकीय मवि झूरा एवं कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा का भी निरीक्षण किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




