पंचायत प्रतिनिधियों ने नशामुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

डंडई प्रखंड मुख्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती का आयोजन डंडई : डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में गांधी व शास्त्री जयंती पर मुखिया की अध्यक्षता में अपने गांव व पंचायत को स्वच्छ रखने की शपथ पंचायत प्रतिनिधियों को दिलायी गयी़ इस अवसर पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत को दहेज प्रथा, नशामुक्त, खुले […]
विज्ञापन
डंडई प्रखंड मुख्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती का आयोजन
डंडई : डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में गांधी व शास्त्री जयंती पर मुखिया की अध्यक्षता में अपने गांव व पंचायत को स्वच्छ रखने की शपथ पंचायत प्रतिनिधियों को दिलायी गयी़
इस अवसर पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत को दहेज प्रथा, नशामुक्त, खुले में शौच से मुक्त तथा स्वच्छ पंचायत बनाने का संकल्प लिया़ मुखिया फूलवंती देवी ने कहा कि स्वच्छता से हमें कई लाभ मिलते हैं. पूरे देश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है़ हमें भी अपने गांव व पंचायत को स्वच्छ रखना है़ मुखिया ने पंचायत में संचालित विकास योजना, महिला व शिशु कल्याण योजना, मनरेगा व स्वच्छता सहित कई योजनाओं के बारे में लोगों को बताया़ इस अवसर पर पंचायत सेवक रामाधार मेहता, विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम, राजेश कुमार गुप्ता, दिलावर राम सहित कई लोग उपस्थित थे़
इधर लवाही पंचायत भवन परिसर में मुखिया शीला देवी की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया़ वहीं सरस्वती युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में गांधीजी व शास्त्रीजी की जयंती मनायी गयी़ संस्था के सचिव मनदिश प्रजापति ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने व उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




