विश्वेश्वरैया का जीवन प्रेरणादायी

Published at :16 Sep 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
विश्वेश्वरैया का जीवन प्रेरणादायी

भारतरत्न विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस का आयोजन गढ़वा : भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर झारखंड अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति की जिला कमेटी की ओर से 49वां अभियंता दिवस समारोह मनाया गया़ इस अवसर पर विश्वेश्वरैया के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. नगर पंचायत […]

विज्ञापन
भारतरत्न विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस का आयोजन
गढ़वा : भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर झारखंड अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति की जिला कमेटी की ओर से 49वां अभियंता दिवस समारोह मनाया गया़ इस अवसर पर विश्वेश्वरैया के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
नगर पंचायत कार्यालय गढ़वा के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता विनय सिंह तथा अनुसंधान के कार्यपालक अभियंता छठू तिग्गा उपस्थित थे.
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए अभियंताओं ने कहा कि विश्वेश्वरैया ने अपनी काबिलियत का लोहा उस समय पूरे विश्व को मनवाया था, जब तकनीकी सामग्रियों की काफी कमी थी़ सिंचाई के लिए कैनाल पद्धति का विकास पूरे भारत देश में विश्वेश्वरैया की ही देन है़ उनकी संपूर्ण जीवनी प्रेरणादायी है़ उनकी उल्लेखनीय सेवा को देखते हुए भारत रत्न के खिताब से उन्हें नवाजा गया है़ वक्ताओं ने कहा कि अभियंताओं का कार्य निर्माण का होता है़ इसलिए अभियंताओं की तुलना सृष्टि के निर्माणकर्ता ब्रह्मजी से की गयी है़
वक्ताओं ने कहा कि अभियंताओं को अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए लोगों के बीच छाप छोड़ने की जरूरत है, ताकि जहां भी वे सेवा दें, वहां के लोग अभियंताओं को सम्मान की दृष्टि से देखे. कार्यक्रम का संचालन कनीय अभियंता मुकेश दुबे ने किया़ इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा कनीय अभियंता सिकंदर प्रसाद, सहायक अभियंता रविंद्र कुमार खलखो, प्रदीप कुमार सिंह, विक्की रबिश मुर्मू, आनंद कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश, संजय कुमार रोशन, अभिषेक सिंह, दिलीप उपाध्याय, अशलेश तिवारी, जगमोहन ठाकुर, विजय बहादुर, भरत प्रसाद, संजय कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola