गोरानाला बांध का निरीक्षण किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : मेराल प्रखंड के बीस सूत्री कार्यक्रम व कियान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौबे ने मंगलवार को मेराल प्रखंड के गोरानाला बांध का निरीक्षण किया़ परसही व जोगनी गांव स्थित इस बांध में मनरेगा से दो दर्जन से ज्यादा योजनाओं का बंदरबाट कर राशि की हेर-फेर की गयी है़ इससे संबंधित समाचार प्रभात खबर […]
विज्ञापन
गढ़वा : मेराल प्रखंड के बीस सूत्री कार्यक्रम व कियान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौबे ने मंगलवार को मेराल प्रखंड के गोरानाला बांध का निरीक्षण किया़ परसही व जोगनी गांव स्थित इस बांध में मनरेगा से दो दर्जन से ज्यादा योजनाओं का बंदरबाट कर राशि की हेर-फेर की गयी है़ इससे संबंधित समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद श्री चौबे भाजपा नेताओं के साथ वहां पहुंचे़ उन्होंने निरीक्षण के बाद बताया कि बांध के अंदर बांध, डोभा, कुआं निमाण, भूमि समतलीकरण आदि का निर्माण करने का कोई औचित्य नहीं है़
उन्होंने कहा कि वे इस मामले को बीस सूत्री की बैठक में भी उठायेंगे़ लेकिन इसके पूर्व बीडीओ से मिल कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी व प्राक्कलन प्राप्त करेंगे़ इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि हरेंद्रनाथ द्विवेदी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, मो नसीम, मो खुर्शीद अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




