बरवा की टीम ने जीता खिताब

Published at :14 Sep 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
बरवा की टीम ने जीता खिताब

रमकंडा : आदर्श युवा क्लब के तत्वावधान में प्रखंड के तेतरडीह गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया. फाइनल मैच बेस्ट बरवा व सरइडीह के बीच खेला गया. इसमें बेस्ट बरवा की टीम ने सरइडीह को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. विजेता व उप विजेता टीम को पंचायत […]

विज्ञापन

रमकंडा : आदर्श युवा क्लब के तत्वावधान में प्रखंड के तेतरडीह गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया. फाइनल मैच बेस्ट बरवा व सरइडीह के बीच खेला गया.

इसमें बेस्ट बरवा की टीम ने सरइडीह को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. विजेता व उप विजेता टीम को पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कप देकर सम्मानित किया. इसके पूर्व मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य गायत्री गुप्ता व मुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर गायत्री गुप्ता ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. खेल को खेल की तरह ही खेलना चाहिए. मुखिया अनिता देवी ने कहा कि गांव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बस उसे निखारने की जरूरत है.

इस दौरान उन्होंने बरवा की टीम की तारीफ की. इस मौके पर जिप प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि विनोद प्रसाद, उप मुखिया मुस्ताक मंसूरी, रेफरी जेम्स बाड़ा, इंद्रदेव सिंह, सरोज देवी, बलराम ठाकुर, झबन मांझी, राजदेव सिंह, श्रवण सिंह, दिनेश ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola