18 दिन बाद भी गिरफ्त में नहीं आया अपराधी

Published at :13 Sep 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
18 दिन बाद भी गिरफ्त में नहीं आया अपराधी

पुलिस के आश्वासन के बाद भी नहीं थम रहा धमकी का सिलसिला नये-नये नंबर से हर दिन सुनील प्रसाद को धमकी दे रहे हैं अपराधी एसडीपीओ ने दो दिन के अंदर अपराधी को गिरफ्तार करने का दिया था आश्वासन विशुनपुरा : विशुनपुरा में व्यवसायियों के दिल से अपराधियों का खौफ मिटाने में पुलिस प्रशासन असफल […]

विज्ञापन
पुलिस के आश्वासन के बाद भी नहीं थम रहा धमकी का सिलसिला
नये-नये नंबर से हर दिन सुनील प्रसाद को धमकी दे रहे हैं अपराधी
एसडीपीओ ने दो दिन के अंदर अपराधी को गिरफ्तार करने का दिया था आश्वासन
विशुनपुरा : विशुनपुरा में व्यवसायियों के दिल से अपराधियों का खौफ मिटाने में पुलिस प्रशासन असफल साबित हुई है़ पत्तागाड़ाखुर्द निवासी व्यवसायी सुनील प्रसाद गुप्ता से तीन महीने से अपराधियों द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी लगातार दी जा रही है़ गौरतलब है कि इस मामले में स्थानीय व्यवसायियों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी थी़
इस बीच, 24 अगस्त को अपराधियों द्वारा सुनील गुप्ता के दुकान के सामने रात में फायरिंग करने के बाद व्यवसायी आक्रोशित हो उठे और वे एकजुट होकर दूसरे दिन से ही आंदोलन पर उतर गये थे़ 25 अगस्त की सुबह से विशुनपुरा के व्यवसायियों ने यह कह कर अपनी दुकानों को बंद कर दिया था कि जबतक उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाती है, तब तक उनकी दुकानें बंद रहेगी़
व्यवसायियों के इस तरह दुकान बंद कर आंदोलन पर उतरने के बाद नगरऊंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक परवेज आलम, रमना थाना प्रभारी एवं विशुनपुरा थाना प्रभारी मंकेश्वरनाथ पांडेय ने विशुनपुरा पहुंच कर व्यवसायियों से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराया था़
पुलिस पदाधिकारियों ने अपराधियों को दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया था़ लेकिन उक्त आश्वासन के 18 दिन बीत जाने के बाद भी एक तो प्रशासन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है, दूसरी ओर अपराधी द्वारा लगातार आज भी व्यवसायी सुनील प्रसाद को धमकी मिल रही है़
अपराधी सुनील को रंगदारी देने और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं. अपराधी प्रतिदिन नये-नये नंबर से एवं मैसेज से फिरौती मांग रहे हैं. व्यवसायी सुनील प्रसाद गुप्ता ने अपराधियों द्वारा बार-बार फिरौती मांगी जा रही है एवं धमकी दी जा रही है कि तुम कितना भी सुरक्षा में रहेगा लेकिन फिरौती देना ही होगा़ इसके बाद से वह काफी दहशत में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola