मतदाता सूची में सुधार को लेकर निर्देश जारी

नगरऊंटारी : अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने शुक्रवार को अपने कार्यागय कक्ष में मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्यक्रम 2016 को लेकर अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीएलअो व पंचायत पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीअो ने क्रमवार प्रत्येक प्रखंड में मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य को लेकर अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा […]
नगरऊंटारी : अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने शुक्रवार को अपने कार्यागय कक्ष में मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्यक्रम 2016 को लेकर अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीएलअो व पंचायत पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीअो ने क्रमवार प्रत्येक प्रखंड में मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य को लेकर अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की.
उन्होंने कहा कि जो बीएलअो अभी तक अपना फोटो नहीं दिये हैं, वे संबंधित प्रखंड कार्यालय में फोटो जमा करा दें. उन्होंने पंचायत पर्यवेक्षकों को सभी नये मतदान केंद्रों के लिए बीएलअो को चिह्नित करने, नये मतदान केंद्र का नजरी नक्शा देने का निर्देश दिया. एसडीअो ने सभी बीएलअो को मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश के लिए अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत मतदाताअों की सूची शीघ्र जमा कराने, दोहरा फोटो प्रविष्टि का मिलान करने, मतदाता सूची में व्याप्त त्रुटि को दूर करने के लिए प्राप्त प्रपत्र को जमा कराने को कहा. बैठक में बीएलअो ने अपनी समस्याएं रखी, जिन्हें दूर करने का आश्वासन एसजीअो ने दिया. बैठक में नगरऊंटारी बीडीअो मुरली यादव, केतार बीडीअो अाशफ अली, नंदलाल पाठक सहित नगरऊंटारी, रमना, विशुनपुरा, केतार, खरौंधी, भवनाथपुर, सगमा, धुरकी प्रखंड के सभी बीएलअो व पंचायत पर्यवेक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




