गो पालन से आत्मनर्भिरता की राह होगी आसान

Published at :09 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
गो पालन से आत्मनर्भिरता की राह होगी आसान

गढ़वा : स्थानीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया़ इसका उद्घाटन एलडीएम मो अख्तर आलम, एसबीआइ के वित्तीय सलाहकार अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी बालमकुंद सिन्हा व डीटीएम नर्बाड के डीटी लुगून ने संयुक्त रूप से किया़. इस अवसर पर वक्ताओंने कहा कि वर्तमान […]

विज्ञापन

गढ़वा : स्थानीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया़ इसका उद्घाटन एलडीएम मो अख्तर आलम, एसबीआइ के वित्तीय सलाहकार अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी बालमकुंद सिन्हा व डीटीएम नर्बाड के डीटी लुगून ने संयुक्त रूप से किया़.

इस अवसर पर वक्ताओंने कहा कि वर्तमान परिवेश में गाय पालन स्वालंबन के लिए मजबूत आधार है़ क्योंकि जिले में आवश्यकता के अनुरूप दूध का उत्पादन नहीं हो रहा है, ऐसे में आय का इससे बेहतर साधन कोई और नहीं हो सकता़ इसमें आमदनी के साथ-साथ गो-सेवा का भी पुण्य मिलेगा़ वक्ताओं ने कहा कि यह संस्था जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वरदान साबित हो रहा है़ यहां से प्रशिक्षण पाने के बाद कई लोगों ने अपना व्यवसाय शुरू कर स्वावलंबी बन चुके है़ प्रशिक्षण पाने के बाद बैंक से ऋण प्राप्त कर गाय पालन कर सकते है़ं इस अवसर पर आरसेटी के मिथिलेश कुमार सिंह,पंकज कुमार वर्मा, मो रूस्तम अली, सुरेंद्र रविदास,अमित प्रसाद तथा 33 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola