अपनी क्षमता के अनुसार करें कार्य : अभिषेक

Published at :04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी क्षमता के अनुसार करें कार्य : अभिषेक

अपनी क्षमता के अनुसार करें कार्य : अभिषेकफोटो: 3पी सेमिनार मे संबोधित करते कंपनी के संस्थापक नगरऊंटारी. नगरऊंटारी अनुमंडल के भवनाथपुर टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर मे ग्रीन विर्जाड कंपनी रांची ने मोटिवेशनल स्पीच और कैरियर पर सेमिनार आयोजित किया. आयोजित सेमिनार में कंपनी के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक कुमार चतुर्वेदी व […]

विज्ञापन

अपनी क्षमता के अनुसार करें कार्य : अभिषेकफोटो: 3पी सेमिनार मे संबोधित करते कंपनी के संस्थापक नगरऊंटारी. नगरऊंटारी अनुमंडल के भवनाथपुर टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर मे ग्रीन विर्जाड कंपनी रांची ने मोटिवेशनल स्पीच और कैरियर पर सेमिनार आयोजित किया. आयोजित सेमिनार में कंपनी के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक कुमार चतुर्वेदी व एनआइटी जयपुर के आक्रिटेक नीरज कुमार ने विद्यालय के छात्र छात्रओ के समक्ष विचार व अनुभव साझा किया. आयोजित सेमिनार मे संबोधित करते हुए अभिषेक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थी को अपने गुणों के अनुसार अपना कार्य चुन सकते हैं. उन्होंने कहा कि अपने कार्य में पैसा तथा नाम जीवन की प्राथमिकता बन सकता है. उन्होंने कहा कि बच्चे को पता होता है कि किन कार्य में उन्हें खुशी मिलती है. उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को मानसिक, शारीरिक में सक्षम होने की सलाह दिया. उन्होंने कहा कि ग्रीन विचार्ड कंपनी का लक्ष्य बच्चों के मनोवैज्ञानिक कैरियर पर सेमिनार कर उनके कार्यों का विकास कराना है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कंपनी ने नगरऊंटारी के सरस्वती विद्या मंदिर तथा मिलीनियम पब्लिक स्कूल में सेमिनार आयोजित किया है. आयोजित सेमिनार मे विद्यालय के प्रिंसिपल आर के सिंह, बी कुमार, ओपी सिंह, विनय दुबे, सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola