महिलाओं ने की अमर सुहाग की कामना

महिलाअों ने की अमर सुहाग की कामना4जीडबलूपीएच 12-तीज व्रत पर कथा श्रवण करती महिलाएंगढ़वा. पति को दीघार्यु होने की कामना को लेकर हिंदू महिलाओं ने रविवार को हरितालिका व्रत किया़ पूरे जिले में इस पवित्र पर्व को लेकर श्रद्धा का माहौल था़ महिलाओं ने आज दिनभर उपवास रखा और शाम में भगवान शंकर की पूजा […]
महिलाअों ने की अमर सुहाग की कामना4जीडबलूपीएच 12-तीज व्रत पर कथा श्रवण करती महिलाएंगढ़वा. पति को दीघार्यु होने की कामना को लेकर हिंदू महिलाओं ने रविवार को हरितालिका व्रत किया़ पूरे जिले में इस पवित्र पर्व को लेकर श्रद्धा का माहौल था़ महिलाओं ने आज दिनभर उपवास रखा और शाम में भगवान शंकर की पूजा की़ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हरितालिका व्रत को लेकर भक्ति का वातावरण बना हुआ था़ हरितालिका व्रत को लेकर बाजार में फल, पेडुकिया, पूजा के सामान आदि की मांग ज्यादा थी़ शनिवार को केला 50 रुपये दर्जन बिक रहे थे़ इसी तरह अन्य फल भी काफी महंगे थे़ फल व पूजा सामग्री के दाम शुक्रवार से ही काफी तेज हो गये थे़ रविवार को दोपहर से ही तीज व्रत की पूजा शुरू हो गयी थी़ शहर के सभी मंदिरों में हरितालिका उर्फ तीज व्रत के त्योहार पर सामूहिक रूप से महिलाओं को पूजा के साथ श्रवण कराया गया़ इसके बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गयी़ गढ़वा की उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने भी तीज व्रत का उपवास रखा व पूजा की़ इसी तरह नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे सहित विभिन्न महिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पति के दीघार्यु एवं अमर सुहाग की कामना को लेकर तीज व्रत का उपवास रखा एवं भगवान शंकर की पूजा की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




