शक्षिक विसंगति की ओर ध्यान दिलाया

शिक्षक विसंगति की ओर ध्यान दिलाया गढ़वा. वर्ष 2009-10 में नियुक्त प्रारंभिक शिक्षकों ने शिक्षक नियुक्ति 2015-16 में मवि के लिए नियुक्त शिक्षकों की विसंगति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है़ शिक्षकों ने इसको लेकर सचिव अाराधना पटनायक को भेजे पत्र में कहा है कि उनकी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक शिक्षक […]
शिक्षक विसंगति की ओर ध्यान दिलाया गढ़वा. वर्ष 2009-10 में नियुक्त प्रारंभिक शिक्षकों ने शिक्षक नियुक्ति 2015-16 में मवि के लिए नियुक्त शिक्षकों की विसंगति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है़ शिक्षकों ने इसको लेकर सचिव अाराधना पटनायक को भेजे पत्र में कहा है कि उनकी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर की गयी थी़ साथ ही वर्तमान में ली गयी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से उनके समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न हो गयी है. इनमें कहा गया है कि उन्हें कक्षा एक से आठ तक के लिए बहाल किया गया था़ लेकिन उन्हें वेतनमान एक से पांच कक्षा के शिक्षकों के वेतनमान के बराबर ही दिया जा रहा है़ उन्होंने अपना सेवा नियुक्ति के बाद से ही सफलतापूर्वक निभाया है़ आवेदन में कौशलेश कुमार तिवारी, नीरज कुमार, रंजन कुमार, राजेश कुमार पांडेय, नवीन कुमार द्विवेदी, आलोक तिवारी, रीना दत्त अन्य के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




