बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री बांटी गयी

Published at :31 Aug 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री बांटी गयी

भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के चपिया उवि मंगलवार को सीआरपीएफ ने एक शिविर लगा कर बाढ़ प्रभावितों के बीच अनाज व राहत सामग्री का वितरण किया. साथ ही मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया़, जिसमें आसपास के ग्रामीणों का इलाज कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी गयी़ इस मौके पर डालटनगंज के […]

विज्ञापन
भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के चपिया उवि मंगलवार को सीआरपीएफ ने एक शिविर लगा कर बाढ़ प्रभावितों के बीच अनाज व राहत सामग्री का वितरण किया. साथ ही मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया़, जिसमें आसपास के ग्रामीणों का इलाज कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी गयी़ इस मौके पर डालटनगंज के समाजसेवी ने आयोजित शिविर में सीआरपीएफ 172 बटालियन के सहायक कमांडेंट द्वारा प्रभावितों को 10-10 किलो चावल व एक-एक तिरपाल का वितरण किया गया़
शिविर का आयोजन डालटेनगंज के स्वयंसेवी राकेश कुमार गुप्ता व जवाहर सिंह ने किया था. इसमें चपिया के 64, एडमारो के 16, कुटकु के 143, खुरा के 54, सनया के 90 आदि परिवारो के बीच उक्त सामग्री वितरण किया गया़ इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया़ इसमें 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा व आवश्यक परामर्श दिया गया़
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुए बारिश के कारण दर्जनों गांव के सैकड़ों परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इस मौके पर नागेंद्र गोस्वामी, विनय सिंह, राजेश कुमार, रमेश राम, मिथिलेश सिंह, आदित्य कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola