अस्पताल में 24 घंटे हो रहा है इलाज

Published at :29 Aug 2016 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में 24 घंटे हो रहा है इलाज

‘प्रभात खबर’ की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री के ट्रस्ट ने दी सफाई, कहा ट्रस्ट का दावा एक स्थायी व पांच विजिटिंग डॉक्टर को किया गया है बहाल गरीब लड़कियों को दी जाती है नर्सिंग की ट्रेनिंग मेडिकल उपकरण एवं प्रयोगशाला क्रियाशील हैं गढ़वा : पलामू जिले के विश्रामपुर में संचालित सोहरी चंद्रवंशी नर्सिंग स्कूल एवं […]

विज्ञापन
‘प्रभात खबर’ की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री के ट्रस्ट ने दी सफाई, कहा
ट्रस्ट का दावा
एक स्थायी व पांच विजिटिंग डॉक्टर को किया गया है बहाल
गरीब लड़कियों को दी जाती है नर्सिंग की ट्रेनिंग
मेडिकल उपकरण एवं प्रयोगशाला क्रियाशील हैं
गढ़वा : पलामू जिले के विश्रामपुर में संचालित सोहरी चंद्रवंशी नर्सिंग स्कूल एवं अस्पताल का संचालन शुरू होने से इस उग्रवाद प्रभावित इलाके में लोगों को चिकित्सा कराने में बड़ी राहत मिली है़ अस्पताल के माध्यम से आसपास के मरीजों की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है़
इसके लिए एक स्थायी चिकित्सक के साथ पांच विजिटिंग डॉक्टर बहाल किये गये हैं. इसमें आपात सेवा के साथ 24 घंटे रोगियों के इलाज की व्यवस्था है़ ये बातें रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने दी. कहा कि उनके संस्थान में 100 बेड के अस्पताल के साथ नर्सिंग की पढ़ाई की व्यवस्था की गयी है़
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नर्सिंग की पढ़ाई के लिए वे सारे मेडिकल उपकरण एवं प्रयोगशाला क्रियाशील हैं, जिनकी नियम के अनुरूप जरूरत है. इसमें मेडिसीन सर्जरी, इएनटी, ऑर्थोपेडिक्स एवं गायनेकोलॉजी विभाग भी पूरी तरह से व्यवस्थित है़ उन्होंने बताया कि नर्सिंग कोर्स में नामांकन के लिए इलाके के गरीब परिवार की शिक्षित लड़कियों को प्राथमिकता दी गयी है़
मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री के मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि इद्रीश हवारी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायह सह स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवशी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में प्रयासरत हैं.
इसी कड़ी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए भी वे प्रयत्नशील हैं. उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी राज्य के मंत्री बनने के पहले से ही अपने इलाके में विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थाओं के माध्यम से गरीब इलाके के छात्र-छात्राओं को उच्चतर एवं तकनीकी शिक्षा देकर अपने क्षेत्र का विकास करने में लगे हैं.
रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर शीघ्र: संस्थान के निदेशक डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने बताया कि सोहरी चंद्रवंशी नर्सिंग स्कूल एवं अस्पताल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित अंतराल पर लगाने का निर्णय लिया गया है़ शीघ्र ही रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से उनके संस्थान में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जायेगा़ इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola