दानरो नदी से हो रहा बालू का उठाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा शहर के बीचोबीच गुजरी दानरो नदी से टंडवा क्षेत्र में बालू माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया जा रहा है़ इससे एक तरफ जहां सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है, वहीं नदी के अस्तित्व को खतरा पहुंच रहा है़ बताते चलें कि 15 दिन पूर्व दानरो नदी […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा शहर के बीचोबीच गुजरी दानरो नदी से टंडवा क्षेत्र में बालू माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया जा रहा है़ इससे एक तरफ जहां सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है, वहीं नदी के अस्तित्व को खतरा पहुंच रहा है़ बताते चलें कि 15 दिन पूर्व दानरो नदी में बाढ़ आया था़ बाढ़ का पानी कम होने के बादा माफियाओं के द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का उठाव किया जा रहा है़
उक्त बालू टंडवा के जनकपुर मुहल्ला से होकर प्रतिदिन बाजारों में बेजा जा रहा है़ मुहल्ले के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर के गुजरने से सड़क के किनारे बना नाली ध्वस्त हो गया है़ स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध बालू के उठाव पर रोक लगाने एवं इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




