चोरी के आभूषण के साथ आठ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने छापामारी कर छह नाबालिग सहित आठ चोरों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार चोरों के द्वारा पिछले 15 दिनों से शहर के विभिन्न मुहल्लों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था़ गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी किये गये आभूषण भी बरामद किये गये हैं. थाना प्रभारी निरंजन […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने छापामारी कर छह नाबालिग सहित आठ चोरों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार चोरों के द्वारा पिछले 15 दिनों से शहर के विभिन्न मुहल्लों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था़ गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी किये गये आभूषण भी बरामद किये गये हैं. थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी़
उन्होंने बताया कि शहर के दीपुवा, विशुनपुर, जोबरईया आदि स्थानों पर गिरफ्तार चोरों द्वारा गिरोह बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था़ पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चार सोने की अंगूठी, सोने का चेन व लॉकेट, चांदी का पायल बरामद किया है़
गिरफ्तार किये गये चोरों में श्रीकांत साव, पिंटू कुमार राम, कौशल अंसारी, औरंगजेब अंसारी सहित छह नाबालिक चोर का नाम शामिल है़ गिरफ्तार सभी चोर गढ़वा के छतरपुर, चिरौंजिया व झलुआ गांव के रहनेवाले हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया चोर श्रीकांत साव चोरी का आभूषण लेकर टंडवा निवासी शंभू सोनी से 55 हजार रुपये में बेच दिया था़
लेकिन शंभू सोनी के द्वारा चोरी के आभूषण को गलाने से पूर्व ही पुलिस ने छापामारी कर जेवरात बरामद कर लिया़ थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में चोरों ने और भी लोगों का नाम बताया है़ पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है़
उन्होंने बताया कि 10 चोरो में से आठ को जेल भेज दिया गया है, जबकि दो के विरुद्ध साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया़ चोरों ने शहर के सत्येंद्र पाठक, डॉ यूएन वर्णवाल, प्रो डॉ आरएन तिवारी, रविकांत प्रसाद, उदय दुबे एवं बागेश्वर पाल आदि के घरों में चोरी करने की बात कबूल की है़ इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी ने अपनेनेतृत्व में एक टीम गठित किया था़ इसमें एएसआई अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह व रामवृक्ष राम का नाम शामिल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




