लगातार बारिश से घर गिरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी : 17 व 18 अगस्त को लगातार बारिश हुई. बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. वहीं प्रखंड के जंगीपुर ग्राम (धांगरडीह) में दो आदिवासी परिवार का घर गिर कर ध्वस्त हो गया. जंगीपुर (धंगरडीहा) ग्राम निवासी स्व लाल मोहन उरांव की पत्नी जवत्री के पास दो कमरे थे, जिसमें एक कमरा लगातार हो […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी : 17 व 18 अगस्त को लगातार बारिश हुई. बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. वहीं प्रखंड के जंगीपुर ग्राम (धांगरडीह) में दो आदिवासी परिवार का घर गिर कर ध्वस्त हो गया. जंगीपुर (धंगरडीहा) ग्राम निवासी स्व लाल मोहन उरांव की पत्नी जवत्री के पास दो कमरे थे, जिसमें एक कमरा लगातार हो रही बारिश से गुरुवार की शाम को घर गिर गया.
उसी टोला में 17 अगस्त की शाम को रामचंद्र उरांव का घर गिर गया. दोनों ही अत्यंत गरीब परिवार हैं. मेहनत-मजदूरी कर अपनी जीविका चलाते हैं. उक्त दोनों परिवार के लोग गिरे घर की मरम्मत कराने में भी सक्षम नहीं हैं. स्व लाल मोहन उरांव की पत्नी जवत्री कुंवर अपने दो बेटियों के साथ उक्त घर में रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




