प्राकृतिक आपदा पर सरकार गंभीर नहीं

Published at :20 Aug 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा पर सरकार गंभीर नहीं

पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने की प्रेसवार्ता, कहा बीएड कॉलेज व महिला कॉलेज की छात्राओं की पढ़ाई हो रही बाधित गढ़वा-शाहपुर मार्ग की स्थिति काफी दयनीय गढ़वा : जिले में पिछले 15 दिन से रूक-रूक कर हो रही बारिश से कई प्रखंडों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है़ गढ़वा -चिनिया मार्ग पर कल्याणपुर […]

विज्ञापन
पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने की प्रेसवार्ता, कहा
बीएड कॉलेज व महिला कॉलेज की छात्राओं की पढ़ाई हो रही बाधित
गढ़वा-शाहपुर मार्ग की स्थिति काफी दयनीय
गढ़वा : जिले में पिछले 15 दिन से रूक-रूक कर हो रही बारिश से कई प्रखंडों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है़ गढ़वा -चिनिया मार्ग पर कल्याणपुर में दानरो नदी नी बना 16 साल पुराना पुल ध्वस्त हो गया है. लेकिन इस व्यस्त मार्ग पर डायवर्सन को लेकर जिला प्रशासन व सरकार गंभीर नहीं है. यह काफी चिंता का विषय है़ उक्त बातें पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर कही़
श्री सिंह ने कहा कि 12 अगस्त को कल्याणपुर स्थित दानरो नदी पर बना पुल टूटने के कारण चार प्रखंड की एक बड़ी आबादी जिला मुख्यालय से कट गया है़ एक सप्ताह हो गया, लेकिन अब तक जिला प्रशासन की ओर से इस मामले मे कोई पहल नहीं किया जाना चिंताजनक है़
इस पुल के टूटने से प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश तथा पुलिस अधीक्षक का आवास भी आवागमन से प्रभावित हुआ है़ वहीं बीएड कॉलेज व महिला कॉलेज की छात्राओं का पढ़ाई बाधित हो रही है़ उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल यहां पर डायवर्सन बनाने के लिए पहल करना चाहिए. इसके अलावा अन्नराज डैम से निकला नहर बलीगढ़, तिवारी मरहटिया सहित तीन जगह टूट गया है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है़
वहीं पनघटवा नहर हासनदाग गांव के पास टूट गया है़ लेकिन जिला प्रशासन को कोई खबर नहीं है़ उन्होंने कहा कि रंका-रमकंडा मार्ग पर हाठू नदी पर बना छलका एक माह पूर्व बह जाने से इस मार्ग पर आवागमन बाधित है़
गढ़वा-शाहपुर मार्ग की स्थिति काफी दयनीय है. अगर यह मार्ग बंद हो गया, तो गढ़वा के लोग रांची से कट जायेंगे़ सरकार व जिला प्रशासन को उपरोक्त मामलों में संज्ञान लेकर जनहित में कार्य कराना चाहिए, तभी लोगों को परेशानी कम होगा़ प्रेसवार्ता में अरविंद मिश्रा व संजय कांस्यकार उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola