बंदियों को दी गयी कानून की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2016 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

जेल अदालत लगी गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंडल कारा गढ़वा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया़ इसकी अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार सिंह ने की़ इस मौके पर बंदियों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र […]
विज्ञापन
जेल अदालत लगी
गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंडल कारा गढ़वा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया़
इसकी अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार सिंह ने की़ इस मौके पर बंदियों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने त्वरित व नि:शुल्क न्याय प्रक्रिया की जानकारी दी़
प्रभारी न्यायाधीश मनोज कुमार प्रजापति ने जमानत संबंधी प्रावधानों के बारे में बताया़ वहीं अधिवक्ता रामकृष्ण शुक्ला ने विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी़ इस मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता इंदू भगत ने महिलाओं के प्रति अपराध व नशाबंदी से संबंधित प्रावधानों से बंदियों को अवगत कराया़ इस मौके पर उपरोक्त के अलावा साकेत बिहारी सिंह, जेल अधीक्षक, साकेत सौरभ सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




