पशुओं को किया जब्त, एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी : नगरऊंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार ने मंगलवार को जंगल के रास्ते से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 25 गाय बैल को जब्त कर नगरऊंटारी थाना को सौंपा. उन्होंने तस्करी में शामिल एक को गिरफ्तार कर नगरऊंटारी थाना को सौंपा तथा मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. नगरऊंटारी थाना ने पशुओं […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी : नगरऊंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार ने मंगलवार को जंगल के रास्ते से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 25 गाय बैल को जब्त कर नगरऊंटारी थाना को सौंपा. उन्होंने तस्करी में शामिल एक को गिरफ्तार कर नगरऊंटारी थाना को सौंपा तथा मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
नगरऊंटारी थाना ने पशुओं को जब्त कर गिरफ्तारनगरऊंटारी थाना के पुरना नगर निवासी अनवर अंसारी को गढ़वा जेल भेज दिया. वही नाबालिग होने के कारण एक को बांड भरवा कर छोड़ दिया गया. इस मामले में एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि जंगल के रास्ते से तुलसीदामर के समीप 25 मवेशी लेकर जा रहे हैं. सूचना के आलोक में छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें दो गाय तथा 23 बैल सहित तीन पशु तस्कर को पकड़ा गया. इसमें एक पशु तस्कर विशुनपुर ग्राम निवासी नईम खां भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




