ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम किया

Published at :04 Aug 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम किया

केतार : मंगलवार की शाम प्रखंड के चउरा गांव में अचानक बीमारी से एक महिला की मौत होने से लोग आक्रोशित हो गये और शव के साथ धरने पर बैठ गये़ ग्रामीणों ने बुधवार को केतार-कांडी कोल्ह रोड को चउरा गांव के पास जाम कर दिया़ ग्रामीणों ने बताया कि उदय पटवा की पत्नी मीरा […]

विज्ञापन
केतार : मंगलवार की शाम प्रखंड के चउरा गांव में अचानक बीमारी से एक महिला की मौत होने से लोग आक्रोशित हो गये और शव के साथ धरने पर बैठ गये़ ग्रामीणों ने बुधवार को केतार-कांडी कोल्ह रोड को चउरा गांव के पास जाम कर दिया़
ग्रामीणों ने बताया कि उदय पटवा की पत्नी मीरा देवी की तबीयत मंगलवार की शाम में अचानक खराब हुई. उसे इलाज के लिये बाहर ले जाया जा रहा था़ इसी बीच वह गांव से मुख्य तक पहुंचने के बीच ही उसकी मौत हो गयी.
इस घटना के बाद सुबह से ही ग्रामीणों ने शव के साथ जाम कर दिया़ इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधत हो गया़ जाम करीब एक बजे तक बना रहा़ सूचना के बाद बीडीओ आशफ अली ने पहुंचकर मृतक के परिजन को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया़ इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया़
इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ को चउरा गांव से मुख्य पथ कोल्ह रोड तक पथ निर्माण करने, पंडा नदी पर पुलिया का निर्माण करने, मृतक के परिजन को मुआवजा देने सहित आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा़ इस मौके पर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, नीरज सिंह, शिव कुमार मेहता, सुरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, भुल्लू पटवा, विनोद राम, छठू साह, जयराम यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola