मांगों को लेकर शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

बड़गड़ : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के आह्वान पर बड़गड़ प्रखंड के प्रावि एवं मवि के शिक्षकों ने एक अगस्त से ही काला बिल्ला लगा कर कार्य करना शुरू किया है़ इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वे इसी तरह पांच अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर […]
विज्ञापन
बड़गड़ : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के आह्वान पर बड़गड़ प्रखंड के प्रावि एवं मवि के शिक्षकों ने एक अगस्त से ही काला बिल्ला लगा कर कार्य करना शुरू किया है़
इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वे इसी तरह पांच अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे़ बुधवार को रामवि बड़गड़ के प्रांगण में संघ के जिला उपाध्यक्ष ख्रीस्तीयानी कुजूर ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को उपेक्षा कर रही है़ वे अपने आंदोलन के क्रम में नवनियुक्त शिक्षकों के आठ महीने से लंबित वेतन का भुगतान अविलंब करने, मुखिया से छुट्टी लेने की बाध्यता समाप्त करने, सभी कोटि के शिक्षकों को यथाशीघ्र प्रोन्नति देने, मध्याह्न भोजन से शिक्षकों को अलग करने आदि की मांग कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि छह अगस्त को सभी शिक्षक जिला मुख्यालय में आयोजित एकदिवसीय धरना में शामिल होने जायेंगे़ इस मौके पर शिक्षक अजय कुमार मिंज, पुनित बाखला, प्रवीणा मिंज, विजय तिर्की, कलाडियुस बाखला, संदीप कुजूर, विरेंद्र सिंह, विद्यानंद कुजूर, सुमन तिर्की, सुनील कुमार पांडेय, आनंद मिंज, प्रफुल्ला केरकेट्टा, मोनिका लकड़ा, बसंती खलखो, अनिता कच्छप, दोरोथी कच्छप आदि शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




