डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल

भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में करीब डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल हो गयीं. सभी को माइंस अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना गुरुवार दिन के तीन बजे की है. बताया जाता है कि स्कूल से छुट्टी के बाद बस (बीआर26-8211) छात्राओं […]
भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में करीब डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल हो गयीं. सभी को माइंस अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना गुरुवार दिन के तीन बजे की है. बताया जाता है कि स्कूल से छुट्टी के बाद बस (बीआर26-8211) छात्राओं को लेकर नगरऊंटारी जा रही थी. पर टाउनशिप से आगे देवीधाम के पास बस गड्ढे में गिर कर असंतुलित हो गयी और बगल के यात्री शेड में टकरा गयी. यात्री शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस यात्री शेड में नहीं टकराती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.
जजर्र हैं विद्यालय की बसें : चौथी बार विद्यालय की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अभिभावकों में काफी रोष है. अभिभावकों ने कहा कि डीएवी स्कूल के पास 17 बसें हैं. सभी जजर्र अवस्था में हैं. स्कूल प्रबंधन बस नहीं बदल रहा है.
बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होती है डीएवी स्कूल की बस
– नवंबर 2010 में देवीधाम के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. एक दर्जन विद्यार्थी घायल हुए थे. चालक नशे में था
– मई 2013 में टाउनशिप स्थित रेलवे साइडिंग के पास भी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. आधा दर्जन विद्यार्थी घायल हुए थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










