मॉडल एक, दाम अलग-अलग

Updated at :24 Jan 2014 3:32 AM
विज्ञापन
मॉडल एक, दाम अलग-अलग

पंचायतों में सोलर लाइट की आपूर्ति में हेराफेरी गढ़वा : जिले की पंचायतों के लिए सोलर लाइट की आपूर्ति में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है. दिलचस्प बात यह है कि सोलर लाइट की आपूर्ति बिना कोई निविदा निकाले की गयी है. इसमें एक ही मॉडल की आपूर्ति की गयी सोलर लाइट के लिए […]

विज्ञापन

पंचायतों में सोलर लाइट की आपूर्ति में हेराफेरी

गढ़वा : जिले की पंचायतों के लिए सोलर लाइट की आपूर्ति में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है. दिलचस्प बात यह है कि सोलर लाइट की आपूर्ति बिना कोई निविदा निकाले की गयी है. इसमें एक ही मॉडल की आपूर्ति की गयी सोलर लाइट के लिए अलगअलग पंचायतों में अलगअलग दर पर पैसे लिये गये हैं.

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह ने डीसी डीडीसी से जांच की मांग की है. उन्होंने यह आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि सिर्फ गढ़वा प्रखंड में देखा जाये, तो इस मामले में लाखों रुपये सरकारी राशि की बंदरबांट की गयी है. गढ़वा प्रखंड की 10 पंचायतों में कुल 1279100 (बारह लाख उन्नासी हजार एक सौ रुपये) की लागत से 44 सोलर लाइट का क्रय किया गया है.

इसमें सप्लायर कंचन कुमार ने कुल 1314060 रुपये में 39 सोलर लाइट, हेमंत सोनी ने 1.30 लाख रुपये में चार सोलर लाइट एवं सप्लायर मेसर्स इसलाम अली जरही ने 176500 रुपये में पांच सोलर लाइटों की खरीद की है. आवेदन में कहा है कि जिन पंचायतों में सोलर लाइट की खरीद की गयी है, वहां तो क्रय से संबंधित विज्ञापन निकाले गये हैं.

और ही क्रय हेतु सार्वजनिक रूप से निविदा निकाली गयी है तथा बगैर कोई प्रक्रिया के एकएक सप्लायर से लाखों रुपये की सोलर लाइट खरीदी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि तीनों सप्लायरों द्वारा अलगअलग राशि में सोलर लाइट की खरीद की गयी है. इनमें सप्लायर कंचन कुमार द्वारा 33694 रुपये, हेमंत सोनी द्वारा 32500 तथा मेसर्स इस्लाम अली जरही द्वारा 35500 प्रति सोलर लाइट की खरीद दिखायी गयी है. श्री सिंह ने उक्त मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola