नियमित नहीं खुलता आंगनबाड़ी केंद्र

Published at :14 Jul 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
नियमित नहीं खुलता आंगनबाड़ी केंद्र

मझिआंव : बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत के बभनी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के अक्सर बंद रहने की शिकायत है़ बुधवार की सुबह 10 बजे सेविका का इंतजार कर रही सरोज कुमारी, पुष्पा कुमारी, काजल, फूल कुमारी, बालमुकुंद रजवार, रविरंजन रजवार सहित करीब 10 बच्चों ने बताया कि वे आठ बजे से ही सेविका का […]

विज्ञापन

मझिआंव : बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत के बभनी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के अक्सर बंद रहने की शिकायत है़ बुधवार की सुबह 10 बजे सेविका का इंतजार कर रही सरोज कुमारी, पुष्पा कुमारी, काजल, फूल कुमारी, बालमुकुंद रजवार, रविरंजन रजवार सहित करीब 10 बच्चों ने बताया कि वे आठ बजे से ही सेविका का इंतजार कर रहे हैं. यह आंगनबाड़ी केंद्र कभी-कभी ही खुलता है़

इस संबंध में विभाग की पर्यवेक्षिका सुमत देवी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में सेविका से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा़ आंगनबाड़ी केंद्र को सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक खोलना है़ इसका अनुपालन नहीं होने पर संबंधित सेविका पर कार्रवाई की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola