ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

Published at :13 Jul 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण के लिए 73 लोगों का चयन गढ़वा. राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में टॉस्क फोर्स कमेटी ने 90 बेरोजगार लोगों का साक्षात्कार लिया. उक्त जानकारी नगर […]

विज्ञापन
शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण के लिए 73 लोगों का चयन
गढ़वा. राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में टॉस्क फोर्स कमेटी ने 90 बेरोजगार लोगों का साक्षात्कार लिया. उक्त जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने दी. उन्होंने कहा कि शहरी बेरोजगारों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की पहल नगर परिषद कर रही है़
इसके पूर्व वर्ष 2015-16 में 24 लाभुकों को इस योजना के तहत ऋण दिलया जा चुका है़ उन्होंने कहा कि इस योजना से शहर के बेरोजगार लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है़
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में 43 आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से ऋण के लिए चयन किया गया़ 27 व्यक्तियों को व्यक्तिगत ऋण व तीन स्वयं सहायता समूह को ऋण देने की अनुशंसा टॉस्क फोर्स कमेटी ने की. 16 आवेदकों को साक्षात्कार के बाद निरस्त कर दिया गया़
टॉस्क फोर्स में शामिल कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव, एसबीआइ के वित्तीय सलाहकार अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसबीआइ मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक डीएन तिवारी, वनांचल ग्रामीण बैंक बाजार शाखा के शाखा प्रबंधक रासबिहारी तिवारी, आइडीबीआइ के शाखा प्रबंधक अमित कुमार, सिटी मिशन मैनेजर संजीत कुमार साहू, मो नजीबुल्लाह अंसारी व अमित कुमार पांडेय ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola